Type Here to Get Search Results !

किराड़ी में कांग्रेस का बड़ा दांव, राजेश गुप्ता की रातों की मेहनत बदलेगी सियासत का रुख?

 
किराड़ी में कांग्रेस का बड़ा दांव, राजेश गुप्ता की रातों की मेहनत बदलेगी सियासत का रुख?

ब्यूरो:(एस के आर न्यूज)
नई दिल्ली: किराड़ी विधानसभा का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुप्ता ने देर रात साढ़े दस बजे हरि इंक्लेव की गलियों में घूमकर जनता से सीधे संवाद कर वोट मांगे। उनकी यह सक्रियता और चुनावी रणनीति इस सीट को बेहद रोमांचक बना रही है।
हरि इंक्लेव के ए-ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के चुनाव मुख्यालय का उद्घाटन खुद राजेश गुप्ता ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक बड़े जश्न में बदल दिया।
AAP को झटका: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार की सभा के दौरान कई आम आदमी पार्टी समर्थकों ने आप पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजेश गुप्ता ने इसे जनता का कांग्रेस में विश्वास करार दिया और कहा कि बदलाव की यह लहर उन्हें जीत की ओर ले जाएगी।
राजेश लाला का बड़ा बयान: आप पार्टी के मौजूदा निगम पार्षद राजेश लाला ने भी कांग्रेस का साथ देते हुए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं किराड़ी से भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटाकर दिखाऊंगा।"

चुनाव का रोमांच चरम पर: किराड़ी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस, बीजेपी और आप के बीच सियासी खींचतान ने जनता की उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है। राजेश गुप्ता का घर-घर संपर्क अभियान और रातों में गलियों में जनता से सीधा जुड़ाव उनकी रणनीति को मजबूत बना रहा है।

5 फरवरी को होने वाले इस चुनाव में जनता का फैसला किस करवट बैठेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। क्या कांग्रेस 20 साल के राजनीतिक समीकरण को तोड़ पाएगी? या फिर बीजेपी और आप के बीच ही यह टक्कर सिमट जाएगी?

रिपोर्ट: राशिद चौधरी, सियासत का राज़ न्यूज।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad