दिल्ली के रोहिणी में बार बालाओं का डांस और हुक्का बार का षड्यंत्र हुआ बेनकाब
ब्यूरो:-(इस के आर न्यूज़)
नई दिल्लीः रोहिणी ज़िले के रोहिणी सेक्टर-3 में स्थित जन्नत रेस्ट्रो एंड बार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बार बालाओं का डांस (मुजरा) और हुक्के का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है।
रोहिणी ज़िला पुलिस उपायुकत ने संज्ञान लेते हुए जांच के दिए है आदेश। शिकायतकर्ताओं द्वारा पेश किए गए वीडियो ने सरकारी तंत्र और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत या अनदेखी की पोल खोल दी है।
कानून को ठेंगा, नियमों की अनदेखी
जन्नत रेस्ट्रो एंड बार, मंगलम पैराडाइज मॉल, यूनिट ,नंबर-210-217 सेक्टर 3 रोहिणी में रात 8 बजे से 12 बजे तक गैरकानूनी गतिविधियां बेखौफ चल रही हैं।
डांस बार में शराबी ग्राहकों द्वारा बार बालाओं पर नोट उड़ाने और हुक्के का खुलेआम उपयोग की शिकायतें सामने आई हैं।
वीडियो से खुलासा
शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए वीडियो में बार बालाओं को ग्राहकों के इर्दगिर्द डांस करते और नियमों की अवहेलना करते देखा जा सकता है। वीडियो इस बात का प्रमाण हैं कि संबंधित विभागों द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है।
जिम्मेदार कौन?
स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि वह या तो इस अवैध गतिविधि को अनदेखा कर रही है या इसमें शामिल है।
क्या कार्रवाई होगी?
शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और रोहिणी पुलिस उपायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बार के मालिक और इसमें शामिल सभी लोगों पर एक्साइज एक्ट और दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की अपील की है।
मुख्य आरोप:
1. ग्राहकों द्वारा बार बालाओं पर नोट उड़ाने की घटना।
2. बार मालिकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर मोटी कमाई।
3. जीएसटी चोरी और दिल्ली पुलिस एक्ट का उल्लंघन।
क्या होगा पुलिस का कदम?
क्या दिल्ली पुलिस इस अवैध गतिविधि पर नकेल कसेगी, या यह मामला भी कागजों में दफन हो जाएगा? अब पुलिस और संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
हम इस मामले की हर अपडेट पर नजर बनाए रखेंगे। पढ़ते रहिए।