Type Here to Get Search Results !

दिल्ली को मिलेगी नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह

दिल्ली को मिलेगी नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह

रिपोर्टर:भावना शर्मा
 (एस.के.आर न्यूज़)

नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक और ऐतिहासिक मोड़ आया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त, अनुभवी और प्रभावशाली नेता आतिशी सिंह को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी सिंह ने दिल्ली में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से यह निर्णय दिल्ली में चौथे मुख्यमंत्री की नियुक्ति के रूप में लिया गया है। हालांकि, शपथ ग्रहण की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है। आतिशी सिंह को फिलहाल पांच महीने के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है, जिससे दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत मिल रहा है।
आतिशी सिंह के नेतृत्व में राजधानी के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे, यह आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। दिल्ली के नागरिक और राजनीतिक विश्लेषक आतिशी के नेतृत्व से नई उम्मीदें लगाए हुए हैं, जो शहर की बेहतरी और विकास के नए मार्ग खोल सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad