Type Here to Get Search Results !

सुल्तानपुरी: सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुरी: सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: (एस के आर)
नई दिल्ली – बाहरी जिला सुल्तानपुरी में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सुल्तानपुरी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की है, जहां 7वीं कक्षा की छात्रा ने अपने आत्मरक्षा शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दोपहर 12:12 बजे डीडी नंबर 78 ए के तहत सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर माहौल बिगड़ने की आशंका थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 786 दर्ज किया है। आरोपी 45 वर्षीय सतीश, जो कि एक एनजीओ के माध्यम से स्कूल में नि:शुल्क आत्मरक्षा कक्षाएं संचालित कर रहा था, पर आरोप है कि उसने बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ। आरोपी सतीश स्कूल का नियमित शिक्षक नहीं था, लेकिन उसने आत्मरक्षा शिक्षक के रूप में स्कूल में कार्य किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 74, 351 बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है, और उसकी मेडिकल जांच भी जारी है।

           समाज में आक्रोश
इस घटना के बाद समाज में आक्रोश फैल गया है। लोग ऐसी घटनाओं की निंदा कर रहे हैं और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि कैसे एक बाहरी व्यक्ति को बच्चों के साथ काम करने की अनुमति दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad