Type Here to Get Search Results !

अवैध निर्माण: रोहिणी मे सील तोड़कर गतिविधि शुरू, निगम जेई, एई, और पार्षद पर गंभीर आरोप

अवैध निर्माण: सील तोड़कर गतिविधि शुरू, निगम जेई, एई, और पार्षद पर गंभीर आरोप

संवाददाता: (एस के आर)
नई दिल्ली: रोहिणी जोन के सैक्टर 16 में अवैध निर्माण कार्यों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें नगर निगम द्वारा सील की गई एक निर्माणधीन ईमारत की सील तोड़कर गतिविधियाँ फिर से शुरू कर दी गईं। इस घटना ने निगम के अधिकारियों और पार्षदों की संलिप्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ए 2/86, सैक्टर 16, रोहिणी, दिल्ली 110089 में पार्किंग क्षेत्र में 4 दुकानों का अवैध निर्माण हुआ था। नगर निगम ने इन दुकानों को सील कर दिया था, लेकिन हाल ही में इन दुकानों की सील तोड़कर उन्हें फिर से चालू कर दिया गया है। नियमों के अनुसार, सील तोड़ने पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
मनोर्टिंग कमेटी ने लगाई थी सील,,, सील तोड़ने के बाद भी विभाग बना त्माशबीन
ईस घटना ने निगम के जेई, एई, और निगम पार्षद की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अधिकारी और पार्षद मिलकर कानून का खुला दुरुपयोग कर रहे हैं। यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि निगम के अधिकारी और पार्षद गैरकानूनी कार्यों में लिप्त हैं और इन कार्यों को अंजाम दिला रहे हैं।   

        कार्रवाई की मांग

इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। अगर यह आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो इस गैरकानूनी कार्य में संलिप्त सभी सरकारी और गैर-सरकारी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, उक्त ईमारत को तुरंत प्रभाव से फिर से सील किया जाना चाहिए ताकि अवैध निर्माण और गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। 

             निष्कर्ष

यह घटना इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि किस तरह से निगम के जिम्मेदार अधिकारी और पार्षद अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। अवैध निर्माण को बढ़ावा देने और कानून को ताक पर रखने के ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखना आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

अब देखना होगा खबर प्रकाशित होने के बाद  प्रशासन किया कदम उठाता है ये आने वाला वक्त बताएगा।

रिपोर्ट:(Skrnews)
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad