जीजा ने साले की चाकू से गोदकर की हत्या
नई दिल्ली:- 5 मई (एस केआर): प्रेम नगर इलाके में जीजा ने अपने ही साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके बी से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने फरार जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान विकास उर्फ आकाश (20) के रूप में हुई है। वह नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास गली नंबर-1, खुबरम पार्क, प्रेम नगर पार्ट-2 सुलेमान नगर में रहता था। परिवार मूलरूप से बिहार के रहने वाले है। विकास सिंगर था।
मृतक युवक विकास के पिता गिरीश के बयान अनुसार विकास की हत्या उसके ही जीजा पंकज राणा ने की हैं। पंकज पास में ही रहता है।
नांगलोई पुलिस को खून से
लथपथ हालत में युवक का शव पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था।
गिरीश ने के अनुसार कुछ महीने पहले विकास और पंकज का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके अलावा कभी भी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 2016 में मृतक विकास उर्फ आकाश की बहन गीता उर्फ खुशबू ने लव मैरिज पंकज राणा से की थी जो अभी गर्भवती है। आरोपी पंकज से उसके परिवार वालों से भी पूछताछ कर उसके ठिकानों के बारे में पता लगाकर पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। विकास के गले, पेट आदि पर चाकू के निशान पाए गए हैं।
परिवार ने कहा- क्यों मारा, कोई नहीं थी दुश्मनी, पकड़ने के बाद ही पता लगेगा आरोपी के परिवार से पूछताछ कर पुलिस उसके ठिकानों पर कर रही है छापेमारी।
पड़ोस में रहने रहने वाले लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है और अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।