Type Here to Get Search Results !

फाइनेंसर महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया


फाइनेंसर महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया

हिंदू महिला से कर्जदारों ने कर्ज न देने के कारण  साज़िशन हत्या सबूत मिटाने के लिए दफ़नाया

नई दिल्ली (एसकेआर)। बाहरी जिला पुलिस ने तीन ऐसे बदमाशों को धर दबोचा जिन्होंने एक पंजाबी महिला की हत्या कर उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोबिन‚ नवीन‚ व रेहान के तौर पर की है। 
इसके अलावा क्रबिस्तान के केयरटेकर सैयद अली को भी पकड़़ा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 2 जनवरी की रात दस बजकर 41 मिनट पर मंगोलपुरी थाने में ए-12बी, अवंतिका एन्क्लेव मंगोलपुरी में रहने वाली चरणजीत (54) की उसके पति ने लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस और परिवार वाले महिला को तलाशने की काफी कोशिश कर रहे थे। उनका महिला से फोन से भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। घर से लेकर इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन महिला के बारे में कुछ नहीं पता चला। पुलिस को परिवार वालों से पता चला कि परिवार में चरणजीत सिंह, उसके पति और दो बेटा व दो बेटी हैं। महिला एक माइक्रो फाइनेंसर थी। उन्होंने इलाके के रेहड़ी पटरी वालों को लाखों रुपए का कर्ज दिया हुआ था। 7 जनवरी को पुलिस ने 365 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने महिला के फोन की कॉल डिटेल निकाली। जिसमें आखिरी दो कॉल जब खंगाली तो पता चला अंतिम बातचीत मोबिन नामक व्यक्ति से हुई थी। इस बीच उसके दोस्त नवीन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। जिसने खुलासा किया कि वह और मोबिन महिला को 4–5 साल से जानते हैं और उन लोगों ने महिला से कर्ज ले रखा था। लेकिन बार–बार रुपये मांगे जाने से परेशान होकर उसने रेहान नामक एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर उसके शव को नांगलोई कब्रिस्तान में दफना दिया था।
 इस जानकारी पर महिला का शव कब्जे में लिया गया। तीनों आरेापियों समेत केयरटेकर को पकड़़ लिया गया। केयरटेकर ने स्वीकार किया कि उसने पांच हजार रुपए लेकर मृतक महिला को दफनाने की अनुमति दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला के लापता होने के कई दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मृत महिला के बेटे के अनुसार वह मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। मां ने लाखों रुपए ब्याज पर रेहड़ी पटरी वालों को दे रखे हैं। लेकिन किस किसको दे रखे हैं नही पता। दो तारीख को मां को मोबिन ने ही फोन करके बुलाया था। मोबिन ने कहा था कि किसी को पैसों की जरूरत है। उसको पैसे ब्याज पर देने हैं। घर पर ही आ जाओ। मां सुबह दस बजकर 48 मिनट पर घर पर कहकर गई थी कि वह जल्द आ जाएगी। लेकिन शाम हो गई और वह नहीं आई। उनके फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने काफी तलाशने की कोशिश की थी। नहीं मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका देखते हुए पुलिस को वारदात की जानकारी दी थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad