अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मीनाक्षी परिवार ट्रस्ट द्वारा सशक्त नारी सशक्त समाज मुहिम
बेटियों को नही बेटो को समझाना जरूरी है:-मीनाक्षी मल्होत्रा
संवाददाता:SKR News
नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली शकूर बस्ती स्लम एरिया में महिलाओं को जागृत करते हुए।महिलाओं के लिए सशक्त नारी सशक्त समाज मुहिम के तहत दिल्ली के अग्रणी सामाजिक संस्था मीनाक्षी परिवार ट्रस्ट द्वारा इलाके के गली मोहल्लों में महिलाओं को उनके अधिकारों के लिये कार्यक्रम किये जिसमे महिला सुरक्षा और उनके लिए बनाये गए कानून ओर उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।इस मौके पर ट्रस्ट की संस्थापिका ओर अध्यक्षा ने कहा कि आज विश्व मे डिजिटल क्रांति है टेक्नोलॉजी का दौर चल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह तरह की जानकारियां उपलब्ध हैं। बावजूद इसके आज भी महिलाओं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है पुरुष प्रधान समाज में आज भी महिला एक वस्तु ही समझ जाती है। आज भी छोटी बच्चियों को घर मे लड़को से अलग रहने और उनसे बचने के लिए हिदायते दी जाती है कहा जाता है कि बेटी तुम लड़को के बीच मत खेलो..इनसे दूर रहो लड़कियों के बीच ही खेलो बचपन से ही परिजन यह मान लेते है कि बेटियों को लड़को से बचना है और उन्हें लड़को से बचने और दूर रहने की तरह तरह की हिदायते दी जाती है । ऐसा क्यों है जबकि यदि बचपन से ही पुरषो को यानी बेटो को महिलाओं,बेटियों, लड़कियों,के लिए ही समझाया जाना चाहिए कि बेटियों की इज़्ज़त करना सीखो ओर उनका मान सम्मान करो उनके लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित समाज का निर्माण करने में सहायक हो तब ही आगे चलकर समाज मे महिलाओं की स्थिति कही जाकर ठीक होगी और वास्तव में जब हमें महिलाओं को जागरूक न करना पड़े तब जाकर कही असल में महिलाओं के लिए महिला दिवस होगा और सही में महिलाओं का दिवस होगा। ओर तभी असल मे महिलाओं को सम्मान और पूर्ण अधिकार मिलेगा।