Type Here to Get Search Results !

घरेलू विवाद में गोली मार कर पत्नी और सास की हत्या


घरेलू विवाद में गोली मार कर पत्नी और सास की हत्या

नई दिल्ली (एसकेआर न्यूज) 
द्वारका जिला के वावा हरिदास नगर इलाके में शनिवार देर रात एक शख्स ने घरेलू विवाद में पत्नी और अपनी सास की गोली मार कर हत्या कर दी और फोन कर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त पिस्टल वरामद कर ली। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतको की शिनाख्त निधि (21) व सांस वीरो (55) के रूप मे हुई है। आरोपी की  शिनाख्त महेश के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी महेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वावा हरिदास नगर थाने में शनिवार रात सवा नौ बजे एक शख्स ने फोन कर पूछती, फोन करने वाले ने कॉल काट दी। इसके वाद पुलिस ने तकनीकी छानवीन के आधार पर मोवाइल की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस जव घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि दो महिलाओं के खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े हैं। पुलिस को घटनास्थल के पास ही आरोपी भी मिल गया। 
उसने अपना गुनाह कवूल करते हुए पुलिस को सारी वात वयां कर दी । पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी भेजा। पूछताछ में आरोपी महेश ने बताया कि पिछले साल जनवरी 2020 में उसकी से शादी हुई थी। वह पुरानी गाड़ियों की खरीद वेच करता था। शादी के वाद से वह घरजमाई वन अपने ससुराल में ही रहता था। उसकी सास ने कुछ वर्ष पहले ही यहां मकान खरीदा था। तीन मंजिला मकान के भूतल पर यह परिवार रहता था। यहां सिर्फ महेश, निधि, दोनों का एक साल का वेटा व निधि की मां रहते थे। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पत्नी के वीच झगड़ा शुरु हो गया था। नौवत तलाक तक पहुंच गई थी। पर महेश केवल इस शर्त पर तलाक देने को तैयार था कि उसे उसका वेटा सौंप दिया जाए। निधि इसके लिए राजी नहीं थी पति-पत्नी के पक्ष लेती थी। महेश दोनो के वीच होने वाले झगड़ों की एक वजह अपनी सास को मानता था। पुलिस के अनुसार शनिवार को भी खाने की टेवल पर पति-पत्नी में वेटे को अपने पास रखने के लिए झगड़ा शुरू हो गया। वात इतनी बढ़ गयी कि महेश ने अपने पास रखी अवैध पिस्टल से दोनों पर गोलियां वरसा दी। गोली लगने के बाद दोनों वही गिर गए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad